जयपुर , अगस्त 15 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शनिवार को यहां पंचम महारुद्र महायज्ञ और पार्थिव शिवलिंग अभिषेक समारोह में भाग लिया।
श्री बागडे ने राजस्थान गौ सेवा संघ द्वारा जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राजस्थान गौ सेवा संघ में आयोजित इस समारोह में पूजा-अर्चना कर पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने महारुद्र महायज्ञ में आहुति दी और प्रदेश में सुख, शांति और सबके मंगल की कामना की।
इसके बाद में राज्यपाल ने गौशाला में गायों को गुड़, लड्डू और चारा भी खिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित