जयपुर , जून 20 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए यौगिक दिनचर्या अपनाने का आह्वान किया हैं।
श्री बागडे ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की महान परंपरा है। योग शारीरिक व्यायाम भर नहीं है बल्कि यह आंतरिक शांति और आत्म साक्षात्कार से जुड़ी हमारी संस्कृति है।
राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए यौगिक दिनचर्या अपनाते हुए इस महान परम्परा के संरक्षण और विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित