जयपुर , जून 21 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को यहां योग किया और लोगों को योग को जीवन में शामिल करने की संकल्प शपथ दिलाई।
श्री बागडे ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जन समूह के साथ योग किया। इस दौरान उन्होंने योग की विभिन्न क्रियाएं करते हुए स्वस्थ और समृद्ध जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।
राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी को तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने का आह्वान किया।
इससे पहले उन्होंने महर्षि पतंजलि को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर योग दिवस का शुभारम्भ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित