जयपुर , अक्टूबर 25 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने रविवार को जयपुर में राजस्थानी फिल्म 'मां' के प्रदर्शन का शुभारंभ किया।

श्री बागडे ने राजमंदिर सिनेमा हॉल में इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थानी में निर्मित इस फिल्म के ग्रैंड रिलीज़ को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राजस्थानी भाषा नहीं संस्कृति है।

उन्होंने फिल्म के कुछ अंश भी सिनेमा हॉल में बैठकर देखे। बाद में उन्होंने फिल्म निर्माता और कलाकारों से भी संवाद कर इस पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित