जयपुर , जुलाई 14 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने मंगलवार को वीणा कैसेट्स के संस्थापक केसरी चंद मालू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
श्री बागडे ने कहा कि श्री मालू ने राजस्थान और राजस्थानी संस्कृति के लिए महती योगदान दिया और लोक संगीत की परंपरा को निरंतर समृद्ध किया। उनका निधन राजस्थान की लोक संस्कृति एवं संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल ने ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति और परिजनों, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
गोरतलब है कि श्री मालू का सोमवार देर रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह करीब 80 वर्ष के थे। चूरू जिले के सुजानगढ़ में जन्मे श्री मालू का राजस्थानी भाषा, लोकसंगीत और लोक कलाकारों के लिए उल्लेखनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित