जयपुर , जून 17 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर बुधवार को उन्हें नमन किया। श्री बागडे ने लोकभवन में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस और वीरता के मातृभूमि के सच्चे रक्षक थे और मां भारती के गौरव के लिए उन्होंने राज पाट ही नहीं छोड़ा बल्कि मुगलों को सदा सदा के लिए मेवाड़ से खदेड़ा। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मां भारती के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित