जयपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने देश के प्रख्यात पर्यावरणविद माधव गाडगिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बागडे ने कहा कि देश के प्रख्यात पर्यावरणविद, चिंतक, पश्चिमी घाट जैव विविधता संरक्षण में अप्रतिम योगदान देने वाले श्री गाडगिल का निधन एक युग का अवसान है। वह धरती पुत्र थे। माधव गाडगिलजी ने जैव विविधता संरक्षण, सतत विकास और पर्यावरण नीति पर ही महती कार्य नहीं किया बल्कि पारिस्थितिकी संतुलन की दिशा में भी उनका बड़ा योगदान था। उनका निधन भारतीय प्रकृति संरक्षण की दृष्टि से चिंतन करने वाले मनीषी का बिछोह है। यह असहनीय क्षति है।

राज्यपाल ने ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह दुख सहन करने शक्ति प्रदान करने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित