जयपुर , अक्टूबर 30 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री बागडे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि श्री सिन्हा का शुक्रवार को नोएडा स्थित अपने आवास पर निधन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित