जयपुर , जुलाई 16 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने गुरुवार को यहां भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का शुभारम्भ किया।

श्री बागडे ने गोविंद देवजी मंदिर से रथयात्रा को रवाना किया। उन्होंने रथयात्रा को रवाना करने से पहले छेरा पोहरा की रस्म निभाई। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और रथ यात्रा की विधिवत रथ खींचकर शुरुआत की।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित