जयपुर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी सिमरन एवं पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप गावित को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित