जयपुर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा है कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व है। यह त्योहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा है कि राममय भारत का अर्थ है, सबके सुख से जुड़ा राष्ट्र। राम का अर्थ ही है सुन्दर, सुखदायक। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात् करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित