जयपुर , मार्च 18 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजस्थान दिवस (19 मार्च) की प्रदेशवासियो को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री बागडे ने राजस्थान दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा कि 'राजस्थान' नाम ही मन में गौरव की अनुभूति कराने वाला है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान दिवस भारतीय तिथि से मनाए जाने की घोषणा की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित