जयपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने मकर संक्रान्ति (14 जनवरी) पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि मकर संक्रांति जीवन के उजास का प्रतीक पर्व है। सूर्य की आराधना का यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने सभी से अपील की है कि संक्रांति पर पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे का प्रयोग नहीं करें। उन्होंने इस पर्व पर सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, सौभाग्य और समृद्धि की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित