जयपुर , दिसंबर 26 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री बागडे ने ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी श्री सेन के निधन पर गहरा शोक जताया और कहा कि उनका निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। श्री देवनानी ने कहा कि त्रिपुरा के विकास के लिए किये गये उनके उल्लेखनीय प्रयास और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित