जयपुर , मार्च 27 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोकभवन में अर्थ ऑवर डे (28 मार्च) पर शनिवार को रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक सभी गैर-जरूरी विद्युत प्रकाश उपकरण बंद रखे जाएंगे।

इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने आमजन से अपील की है कि एक घंटे के लिए गैरजरूरी लाइट्स को बंद रखकर अर्थ ऑवर डे में सभी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि इससे सामूहिक तौर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में हम सार्थक पहल कर पाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह हम सबकी महती पहल होगी।

उल्लेखनीय है कि बिजली बचाने के मकसद से दुनियाभर में विश्व भर में 'अर्थ ऑवर डे' मनाया जाता है। यह अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड का एक अभियान है। इसका मकसद लोगों को बिजली के महत्व के प्रति और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित