जयपुर , सितम्बर 13 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने गणेश चतुर्थी पर्व एवं हिन्दी दिवस, 14 सितम्बर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य है। वह सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाले और मंगल करने वाले हैं। ऐसे भगवान श्री गणेश का हम वंदन, अभिनंदन करते हैं। उन्होंने गणेश चतुर्थी उमंग और उत्साह से मनाने के साथ गणेशोत्सव पर भगवान श्री गणेश से सभी के लिए समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की है।

उन्होंने हिन्दी दिवस पर कहा कि हिंदी भाषा नहीं बल्कि संस्कृति और भारतीयता का गौरव है। हिंदी आज विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषाओं में एक है। हिन्दी भाषा देश के स्वाभिमान की प्रतीक है। विश्वभर में फैले भारतवासियों को यह अपनत्व की डोर से जोड़ती है। उन्होंने हिन्दी को तकनीक से जोड़ते हुए आधुनिक विश्व भाषा बनाए जाने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित