जयपुर , मार्च 07 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला शक्ति को नमन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री बागडे ने शनिवार को एक संदेश में कहा कि वही समाज सर्वांगीण विकास करता है, जहां महिलाओं को आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता के नये कीर्तिमान रच रही हैं। उन्होंने महिला दिवस पर नारी सशक्तीकरण के लिए सभी स्तरों पर प्रयास करके बालिकाओं और स्त्रियों की बेहतरी के लिए वातावरण निर्माण का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित