जोधपुर , फरवरी 21 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे की शनिवार को जोधपुर में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट हुई।

श्री बागडे और श्री शेखावत की यह शिष्टाचार मुलाकात थी। श्री बागडे का श्री शेखावत ने अपने निवास पर अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों ने राज्य औरराष्ट्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित