जयपुर , अक्टूबर 23 -- राजस्थान की राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की50 मीटर राइफल 3 पोजिशन एसएच1 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी मोना अग्रवाल को, पुरुष बैडमिंटन एकल एसएल4 स्पर्धा में नवीन शिवकुमार को एवं पुरुषों की रिकर्व डबल्स तीरंदाजी स्पर्धा में हरविंदर सिंह, विजय सुंडी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
श्री बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित