जयपुर , जून 03 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड के टिहरी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बागडे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की हैं। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

उन्होंने कहा कि टिहरी गढ़वाल में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में राजस्थान के नागरिकों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित