जयपुर , नवम्बर 02 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री बागडे ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।
श्री देवनानी ने भी ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित