जयपुर , मई 19 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चन्द्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बागडे ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

श्री शर्मा ने कहा कि श्री खंडूरी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद हैं। उन्होंने भगवान बद्रीनाथ से दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में सथान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्री देवनानी ने कहा कि श्री खंडूरी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों तथा समर्थकों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा अन्य कई भाजपा नेताओं ने श्री खंडूरी के निधन पर दुख प्रकट किया और उनकी आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित