जयपुर , जनवरी 15 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने गुरुवार को 78वीं सेना दिवस परेड में भारतीय सेना का शौर्य प्रदर्शन देखा और उसकी सराहना की।
श्री बागडे ने अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की परंपरा से जुड़ी भारतीय सेना के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सेना के जवानों, अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिवारजनों को आर्मी डे की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा दुश्मन देश के लिए की गई कार्रवाई की भी विशेष रूप से सराहना की और कहा कि विश्व की श्रेष्ठ सेनाओं में से एक भारतीय सेना पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने आर्मी डे के शौर्य प्रदर्शन के दौरान सेना अधिकारियों, सैनिकों और उनके परिजनों की हौसला अफजाही की।
श्री बागड़े ने जगतपुरा के महल रोड पर हुई तीन किलोमीटर लंबी परेड में सात रेजिमेंटों की टुकड़ियों के शौर्य प्रदर्शन और अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य टुकड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित