बीकानेर , अगस्त 01 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार को सुबह बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पहुंचे।

श्री बागड़े के आगमन पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत एवं अगवानी की।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री बागड़े का स्वागत किया।

श्री बागड़े को नाल हवाई अड्डे पर पुलिस द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करके सम्मानित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत श्री बागड़े स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए, जहां वे निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित