भरतपुर , अक्टूबर 20 -- दीपावली के मौके पर त्योहारी सीजन को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे की तरफ से 22 और 26 अक्टूबर को कोटा और पानीपत के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा पर भरतपुर संभाग के रेल यात्रियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

त्योहार के अवसर पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे की तरफ से ट्रेन संख्या 09801/09802 के संचालन की घोषणा से भरतपुर, करोली एवं सवाईमाधोपुर के रेलयात्रियों को दो दिनों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

रेलवे सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ट्रेन संख्या 09801 कोटा-पानीपत स्पेशल गुरुवार, 22 और 26 अक्टूबर को कोटा से सुबह 9:45 बजे रवाना होकर लाखेरी 10:38, सवाई माधोपुर 11:28, गंगापुर सिटी मध्याह्न 12:23, हिण्डौन सिटी 1:08, बयाना 2:10, भरतपुर 2:48, मथुरा शाम 4:10, पलवल शाम 6:10, नई दिल्ली रात 7:15, सोनीपत 8:43, भोड़वाल माजरी 9:20 एवं रात 10:25 बजे पानीपत पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09802 पानीपत-कोटा स्पेशल 22 और 26 अक्टूबर को पानीपत से रात 11:35 बजे रवाना होकर अगले दिन भोड़वाल माजरी रात 12:37 बजे, सोनीपत 1:12, नई दिल्ली रात 2:25, पलवल सुबह 3:25, मथुरा 5:20, भरतपुर 6:05, बयाना 7:02, हिण्डौन सिटी 7:59, गंगापुर सिटी 8:34, सवाई माधोपुर 9:57 बजे, लाखेरी 10:58 बजे के बाद दोपहर बाद एक बजे कोटा पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित