उमरिया , अक्टूबर 01 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 01 अक्टूबर 2026 से नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पर्यटकों में उत्साह देखने को मिला और कुल 486 पर्यटकों ने टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने बताया कि गुरुवार को पहले दिन प्रात:कालीन पाली में कुल 53 वाहनों से 244 पर्यटकों ने तथा सायंकालीन पाली में 51 वाहनों से 242 पर्यटकों ने टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। इस प्रकार पहले दिन कुल 104 वाहनों से 486 पर्यटकों ने सफारी का आनंद लिया।
उन्होंने बताया कि प्रात:कालीन पाली में भ्रमण करने वाले कुछ पर्यटकों को बाघ भी दिखाई दिए। वहीं कई स्थानों पर विभिन्न शाकाहारी वन्यप्राणियों को भी लगभग सभी पर्यटकों ने देखा। पर्यटन सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पहले दिन पर्यटकों की अच्छी उपस्थिति दर्ज हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित