उमरिया , मई 25 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाए गए बाघ के शव का पुनः परीक्षण जबलपुर में कराया जाएगा।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि वरिष्ठ स्तर के निर्देश पर नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में बाघ के शव का दोबारा परीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एआईजी, एनटीसीए क्षेत्रीय कार्यालय नागपुर की मौजूदगी में डॉ. निधि राजपूत, डॉ. अभय संगेर और डॉ. प्रशांत देशमुख की टीम द्वारा एसडब्ल्यूएफएच जबलपुर में पुनः शव परीक्षण किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) की सदस्य सचिव, एनटीसीए दिल्ली से चर्चा के बाद बाघ के शव को सुरक्षित रूप से एसडब्ल्यूएफएच जबलपुर पहुंचाकर डीप फ्रीजर में रखा गया है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित