बांदा , जून 11 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बरामद किए गए 76. 3 किलो ग्राम गांजा /स्मैक /नशीले पाउडर/ गोली आदि मादक पदार्थों को इंसीनेटर मशीन (भस्मक भट्टी) में जलाकर गुरुवार को नष्ट किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 48 अभियोगों से संबंधित 75.799 किलोग्राम गांजा और 498 ग्राम स्मैक, नशीला पाउडर व गोली आज नियमानुसार भस्मक भट्टी में जलाकर नष्ट कराई गई।

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बरामद मादक पदार्थों को नष्ट करने से पहले अदालत की अनुमति ली गई और उन्हें नियमानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर की मौजूदगी में जलाकर नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित