बांदा , मार्च 02 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने 30 वर्षों से फरार एक डकैत को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि गिरवां थाना पुलिस ने स्योंढा गांव निवासी मुनव्वर पुत्र भिक्खा को गांव के निकट केन नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी वर्ष 1988 के एक डकैती प्रकरण में धारा 395 भारतीय दंड संहिता के तहत वांछित था। मामला संख्या 1282/1988 इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित बताया गया है। आरोपी करीब 30 वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित