बांदा , मई 10 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 11 पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रविवार को जारी एक पुलिस विज्ञप्ति में बताया गया है कि साइबर क्राइम, कमासिन, नरैनी और बिसंडा थाना में नए प्रभारी निरीक्षकों को तैनात किया गया है। जबकि कालिंजर थाना के प्रभारी निरीक्षक को हटाकर वहां नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
विज्ञप्ति के अनुसार न्यायालय सुरक्षा, यातायात ,अपराध शाखा, डायल- 112, जन शिकायत प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया सेल, प्रकोष्ठ में नए प्रभारी तैनात किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित