बांदा , सितंबर 13 -- उत्तर प्रदेश के बांदा नगर में हनुमान अंश फिल्म का सार्वजनिक प्रसारण कर फिल्म के मुख्य कलाकार और बाबा नीब करौरी के शिष्य का अभिनय करने वाले बांदा नगर निवासी उदित नारायण गुप्त के आगमन पर उनका अभूतपूर्व स्वागत व सम्मान किया गया।
मां महेश्वरी देवी आरती मंडल के द्वारा जारी विज्ञप्ति में रविवार को बताया गया कि बीती देर रात्रि लगभग 1:00 बजे तक आरती मंडल द्वारा हनुमान अंश फिल्म का सार्वजनिक निशुल्क प्रसारण मंदिर प्रांगण में किया गया। जहां बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने सहभागिता की और प्रसारण के समय तालिया और जय घोष की नारों के साथ फिल्म का आनंद लिया।
विज्ञप्ति में बताया गया कि फिल्म के प्रसारण के अंत में लगभग 1:00 बजे रात्रि फिल्म में बाबा नीब करौरी के शिष्य की किरदार की भूमिका करने वाले मुख्य कलाकार मंदिर में स्थापित मंच पर पहुंचे। जहां दर्शकों ने तलियों की गड़गड़ाहट और जय श्री राम के उद्घोष के साथ कलाकार उदित नारायण गुप्त का उत्साह बढ़ाकर सम्मान किया तथा दर्शकों और आरती मंडल के सदस्यों ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया और स्मृति चिन्ह देखकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर मौजूद बांदा नगर के गणमान्य बुजुर्गों ने मंच पर पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद देकर उनका उत्साह वर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित