बांदा , अक्टूबर 18 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार स्कूटी से टकराकर खाई में पलट गई जिसमें कार और स्कूटी सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

रविवार को शाम पुलिस ने बताया कि हमीरपुर जिले के पाटनपुर गांव निवासी रामसजीवन (67) शनिवार की देर रात्रि अपने साथी शिवपाल (52) के साथ स्कूटी से पैलानी जा रहे थे। जसपुरा थाना क्षेत्र के भाथा गांव के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार गिरकर घायल हो गए और कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। घटना में कार सवार कानपुर देहात क्षेत्र के मांगलपुर थाना क्षेत्र के रुदलपुर निवासी विनय दिवाकर (51), निशा (25), रानी (25), अमन (22), कमलेश (32) सहित दो बच्चे घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित