बांदा , नवंबर 02 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव छत के पंखे की हुक पर साड़ी के फंदे में लटका बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना पर फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव निवासी अमृतलाल (36) का शव पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे में लटका हुआ बरामद किया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पत्नी से हुए विवाद के बाद मृतक द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हुआ। फिर भी घटना के कारण का पता लगने के लिये विस्तृत शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित