बांदा , अक्टूबर 17 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में दो सगे भाई -बहन की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई।शनिवार को पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और घटना की विस्तृत जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी अनूपा (17) शुक्रवार को रात्रि अपने छोटे भाई मोहित (14) के साथ देवी दर्शन करने गए थे। दो घंटे बाद दोनों घर लौट आए और चारपाई पर लेट गए। कुछ देर के बाद दोनों की अचानक हालत गंभीर हो गई। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू मे भर्ती कराया गया। जहां उपचार शुरू होने से पहले ही भाई-बहन ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने सर्पदंश से मौत की आशंका जताई।

मृतक के चाचा ने बताया कि अनूपा स्व.भोला प्रसाद इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। मोहित कक्षा छह में पढता था।

मरका थाना प्रभारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जारी विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित