बांदा , फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जरैली कोठी मोहल्ला निवासी राजेंद्र कोरी के पुत्र राजा (19) ने केवटरा रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक की पहचान उसके मोबाइल फोन के आधार पर की गई, जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित