बांदा , जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने एक युवक की नृशंस हत्या की घटना का खुलासा करते हुए मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि गत 17 जनवरी को जमवारा गांव के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का रक्तरंजित शव बरामद किया गया था। मृतक की शिनाख्त मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के मोहल्ला कटरा निवासी तौहीद हसन के रूप में की गई। शव का पोस्टमार्टम करा कर घटना के अनावरण के लिये टीमों का गठन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित