बांदा , अक्टूबर 04 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में स्थित मदरसे से लापता दो मासूम सगे भाइयों को पुलिस ने बरामद कर सत्यापन के बाद बीती रात्रि मदरसे के हाजी को सौंप दिया।
पुलिस नेरविवार को बताया कि कल शाम गुढ़ा कला पुलिस चौकी क्षेत्र में भटके हुए दो मासूम सगे भाई जीशान (7) और एहसान (5) पुत्र चांद खान निवासी गोयरा मुगली थाना मटोन्ध को बरामद किया गया। उनकी जानकारी पर गोयरा मुगली गांव प्रधान से संपर्क किया गया। प्रधान ने बच्चों की परिजनों की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इन्हीं बच्चों को जिला महोबा जीआरपी द्वारा बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया था। सूचना पर बच्चों के परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि परिजन शनिवार को कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी गांव स्थित मदरसे में पढ़ाई हेतु छोड़कर दिल्ली के लिए निकल गए हैं। बाद में पुलिस ने मदरसे के हाजी से संपर्क किया। जिसमें जानकारी हुई कि वहां मदरसे से गायब दोनों सगे भाइयों की खोज बीन जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित