बांदा , जुलाई 21 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पांच उपजिलाधिकारियों को नए पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने यह जानकारी मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि स्थानांतरण सूची में पूर्व में तैनात उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर नई नियुक्त पर बांदा पहुंचे डिप्टी कलेक्टर को शामिल किया गया है। जनहित में जारी सूची के अनुसार उप जिलाधिकारी नवीन कुमार को बांदा सदर, भूपेंद्र सिंह को पैलानी , शैलेंद्र कुमार मिश्र को अतर्रा तहसील क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों के पदों पर तैनात किया गया है और प्रीति तिवारी को राजस्व, पूनम गौतम को न्यायिक सदर व परगना मजिस्ट्रेट पैलानी अंकित वर्मा को उप जिलाधिकारी न्यायिक के पदों के कार्यभार की नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित