बांदा , अक्टूबर 18 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले बबेरू थाना क्षेत्र में एक किसान की उसरा नाले में डूबकर मौत हो गई।
रविवार को पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि बबेरू थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के मजरा पथनौड़ा डेरा निवासी देशराज निषाद (50) शनिवार की शाम उसरा नाला स्नान हेतु गया था । नहाते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा गया। आसपास स्नान कर रहे लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित