बांदा , अक्टूबर 10 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 11 वर्षीय किशोर की नाले में डूब कर मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि खेोड़ा गांव निवासी रामराज प्रजापति का पुत्र शिवा (11) अपने हम उम्र साथियों के साथ उसरा नाले में स्नान करने गया था। जहां नहाते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गया। तभी मौके पर मौजूद साथियों ने उसे बचाने की गुहार लगाई। जानकारी पर मौजूद आसपास कि लोगों ने उसकी नाले में तलाश शुरू की। तभी एक घंटे बाद उसका शव घटना स्थल से छह सौ मीटर दूर स्थित एक देवस्थान के पास नाले में मिला।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता रामराज प्रजापति ने बताया कि मृतक शिवा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा - 2 का छात्र था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित