बांदा , अगस्त 4 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने नकली सोने के सिक्कों के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी को ठगी के तीन लाख रुपए व पांच नकली सोने के सिक्कों सहित गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस अधीक्षक / पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि चार अगस्त को हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के निवासी राम सिंह नामक व्यक्ति ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचित किया कि उसके साले की जान -पहचान वाले फतेहगंज थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी कमलेश नामक व्यक्ति ने नकली सोने के सिक्के देकर उसके साथ तीनण्3 लाख रुपए की ठगी की है।

पुलिस ने घटना का तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया। अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया और वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के संकलन सहित घटना की विस्तृत जांच की गई। साथ ही आज सूचना पर आरोपी कमलेश को नगर के मवई बाईपास के निकट से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से ठगी की पूरी धनराशि तीनण्3 लाख रुपए और पांच सोने के सिक्के बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई के साथ ही नकली सिक्के कहां से आए और आरोपी ने कितने लोग के साथ कहां-कहां घटना को अंजाम दिया की घटनाओं पता लगाने के साथ पूरे नेटवर्क की छानबीन शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित