बांदा , अक्टूबर 21 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में डेंगू प्रकोप के मरीजों की संख्या में हो रही निरंतर वृद्धि से स्थिति चिंता जनक हो गई।

बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आज जिला चिकित्सालय (पुरुष) में दो और डेंगू के मरीज मिलने से यहां इस वर्ष में अब तक मिले मरीजों की संख्या 48 हो गई है। उन्होंने बताया कि डेंगू धनात्मक के मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई जारी है। जिसके अंतर्गत हाउस इंडेक्स सर्वे , जल भराव वाले स्थान पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव , फागिंग एवं डेंगू से बचाव हेतु जन जागरण कर पंपलेटस के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक घर का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां एडीज मच्छर लावा धनात्मक मिलने पर पात्रों को खाली कराया गया। साथ ही मच्छर जनित स्थिति पैदा करने वालों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस जारी की गई।

उन्होंने बताया कि डेंगू , मलेरिया व अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिये जन जागरण , दवा का छिड़काव व फागिंग सहित सभी उपाय युद्ध स्तर पर शुरू है। उन्होंने बताया कि संचारी राेगों डेंगू, मलेरिया के नियंत्रण के लिये जिले में आठ स्वास्थ्य टीमें गठित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित