बांदा , नवंबर 02 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आज शाम को बताया कि अतर्रा थाना क्षेत्र के दिखितवारा गांव के कंपनी यादव का पुरवा निवासी राजू यादव (30) सोमवार को ट्रेन में बैठकर गांव वापस लौट रहा था कि अतर्रा रेलवे स्टेशन से पहले रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रेन की गति धीमी होने पर वह ट्रेन से उतरने लगा। घटना में पैर फिसल जाने से वह ट्रेन के नीचे आकर कट गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की और मृतक के परिजनों को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घटना के संबंध में विस्तृत जांच शुरू की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित