बांदा , अक्टूबर 21 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रिश्ते के मामा-भांजे की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पल्हरी गांव के पास मंगलवार देर रात्रि तेज रफ्तार के अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दशहरा मिलकर घर वापस जा रहे बबेरू कस्बा निवासी सुनील धुरिया (29) और उसके रिश्ते के भांजे खप्टिहा कलां गांव निवासी अंकित धुरिया (23) मृत्यु हो गई।

सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बाइक व मोबाइल के नंबरों से दोनों दिवंगतों की पहचान करते हुए स्वजन को हादसे की सूचना दी। क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को कोतवाली परिसर में भेजा। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना करने वाला चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किये गए है। स्वजन की तहरीर मिलने पर फरार अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित