बांदा , नवंबर 16 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने दो मकानों में छापा मार कर अवैध गांजे की खेती करते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर गोखिया गांव निवासी लखनलाल एवं संतोष उर्फ बादे के घरों में पुलिस ने छापा मारा। जहां दोनों मकान परिसर के अंदर बाड़े में गांजे की अवैध खेती करते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके पर खेती कर रहे लखन व संतोष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों मकानों से 17 किलो से अधिक हरा और 1100 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित