बांदा , अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सप्ताह पूर्व दफनाई गई किशोरी के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि मसूरी गांव में 2/3 अप्रैल की रात्रि एक किशोरी का शव उसके घर पर ही मिला था। कोई शक व आरोप न होने से पुलिस व प्रशासन को सूचना दिए बिना शव को ग्रामीणों की मौजूदगी में परिजनों द्वारा दफना दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित