बांदा , जनवरी 29 -- उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने मानदेय वृद्धि व अन्य लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा संघ के आवाहन पर आज जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने अपनी मांगो के समर्थन में जुलूस निकाल कर उत्तेजित नारों के साथ के साथ प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। जहां नारे लगाकर मानदेय वृद्धि के साथ सभी मांगे पूरी करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित