पटना , अगस्त 03 -- बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की आज जारी मतों की गिनती में दोपहर बाद तीन बजे तक जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज सिन्हा से 11621मतों से आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार बीसवें चक्र की गिनती के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को 40169 मत मिले हैं, वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा ने 28548 मत प्राप्त किये हैं। राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 10035 मत मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित