पटना , अगस्त 03 -- बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव की आज जारी मतों की गिनती में पूर्वाह्न 10 बजे तक जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार से मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में पड़े वोटों की गिनती सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहीहै। इस दौरान जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर सिन्हा अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर 862 वोट की बढ़त बनाए हुए हैं।

पूर्वाह्न दस बजे तक की गिनती मेंजनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को जहां 2225 वोट मिले वहीं भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 1363 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, 505 मत प्राप्त कर राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित