पटना , जुलाई 8 -- जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवारी की घोषणा में बाद अब क्षेत्र में जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं, वहीं अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बना कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है।

श्री किशोर ने आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 एवं 29 में पदयात्रा कर लोगों से जनसंपर्क किया।

इस पदयात्रा की शुरुआत सुबह चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर से हुई और इसके बाद श्री किशोर जेजे मार्केट, लाल मार्केट, प्रिंस मार्केट, आनंद पब्लिक स्कूल, मारुति नगर, खास महल मोड़, राम नगर, पोस्टल पार्क चौराहा, चांदमारी रोड, तारकेश्वर पथ होते हुए एडीएफसी बैंक के समीप पहुंचे और इस दौरान पैदल सड़कों पर घूमते हुए जनसंपर्क किया।

श्री किशोर के इस जनसपंर्क के दौरान मतदाताओं की दिलचस्पी ने इशारा किया किया कि इस चुनाव में उनकी चुनौती मजबूत होने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित